यह आर्टिकल आप अंग्रेजी में भी पढ़ सकते है।

चारकोल शीट आप कह सकते हैं की एक प्रकार का लेमिनेट है, लेकिन यह वास्तव में लेमिनेट नहीं है। यह एक पीवीसी आधारित सामग्री है जिसे घर सजाने के लिए उपयोग किया जाता है।

कई घर मालिक अपने घर के इंटीरियर के लिए कुछ अलग विशिष्ट करना चाहते हैं, लेकिन बाजार में प्रचलित सामग्रियों की अनजानता के कारण, उन्हें पारंपरिक सामग्री के उपयोग के साथ जाना पड़ता है।

चारकोल शीट आपके घर के इंटीरियर और फर्नीचर के लिए काफी आसान और प्रभावी सामग्री है।

उपयोग:

चारकोल शीट को घरके किसीभी भाग में इस्तेमाल किया जा सकता है। उदहारण, सोफा बेक वॉल, प्रवेश क्षेत्र, बेड पैनलिंग, अलमारी, दरवाजा, पार्टीशन और आप छत में भी उपयोग कर सकते हैं।

आप दीवार पर भी उपयोग कर सकते हैं जहां पानी रिसाव की समस्याएं हैं; चारकोल शीट प्रभावित नहीं होगा। यह पूरी तरह से दीमक रहित है।

चारकोल शीट विभिन्न प्रकार के डिजाइन, बनावट, रंग और पैटर्न में उपलब्ध हैं। आप या तो अलमारी पर पूर्ण शीट का उपयोग कर सकते हैं या इसके एक भाग को हाइलाइट कर सकते हैं।

उपलब्ध आकार:

8 × 4 फुट, 8 × 3 फुट, 8 × 2 फुट का आकार, आप इसे त्रिकोण, वर्ग या किसी भी आकार में काट सकते हैं जो आप चाहते हैं।

कीमत:

चारकोल शीट की आपको रु. २००० से ३००० प्रति शीट की लागत होती है।

यहाँ एक और लाभ है:

चारकोल शीट के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि, आप इसे इस्तेमाल करने के बाद भी बेच सकते हैं, जहा एक बार लेमिनेट इस्तेमाल करनेके बाद वह आपको फेकना पड़ेगा।

वीडियो देखे: